ताज़ा ख़बरधर्म-आस्थाप्रतापगढ़

छठीं मोहर्रम पर अंजुमनों ने निकाला ताजिए का जुलूस, गूंजी सदाएं

प्रतापगढ़ में छठवीं मोहर्रम के अवसर पर मोहर्रम कमेटी अंजुमन रजा ए हुसैन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में ताजिया एवं अलम का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकला, जहां इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद कर मजलिस का आयोजन किया गया।

प्रतापगढ़। मोहर्रम कमेटी अन्जुमन रजा ए हुसैन चैरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष आविद रजा के आवास से पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद के नवासे हजरत इमामे हुसन व हुसैन कर्बजा के 72 जानिसारों के शहादत की मोहरर्म के छठवीं का जुलूस पुरानी शानो शौकत के साथ निकाला गया।

जुलूस अजीत नगर से कपूर चौराहा चौक घण्टाघर बजाजा रोड, श्रीराम चौराहा से पंजाबी मार्केट से तहसील गेट मकन्दूगंज पुलिस चौकी से सीधा राम प्रताप चौराहा से कर्बला शरीफ रंजीतपुर चिलबिला चौराहा चिलबिला नवाबगंज से मौर्या चौराहा से वापस अजीत नगर पहुंचा जहां पर मोहर्रम के मजलिस का आयोजन किया गया

मोहर्रम कमेटी व अन्जुमन रजा ए हुसैन के अध्यक्ष आविद रजा ने इमाम हुसैन के बारे में बताया। जुलूस के साथ चांदी के बड़े अलम शरीफ में हजरत इमाम हुसैन की मजार चादर शरीफ लगायी गयी।

इस मौके पर बाबा रसीद अहमद, महफूज हसन, तहसीन रजा, गुलाम रजा, तनवीर रजा, मो० अकरम, मो० अफजल सिद्दीकी, अंजुमन शेरे सुन्नत के सदर सरवर राईन, इजहार हुसैन गुड्डू, मो०यूसुफ सन्ने, आजाद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button