ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़राजनीति

बुल्डोजर कार्रवाई – अधिकारियों से मिले सांसद-विधायक, निर्दाेषों पर कार्रवाई न करने की उठाई मांग

प्रतापगढ़ के भुवन का पुरवा में हुई कथित बुलडोजर कार्रवाई और 338 लोगों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सांसद डॉ. शिवपाल सिंह पटेल व विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने डीएम और एसपी से मुलाकात कर निर्दोषों पर कार्रवाई रोकने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

  1. प्रतापगढ़। लालगंज तहसील अंतर्गत भुवन का पुरवा मोठीन गांव निवासी शीतला प्रसाद वर्मा के घर पर हुई कथित बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद 338 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी l इसको लेकर सांसद डॉ शिवपाल सिंह पटेल व रानीगंज विधायक डॉ आरके वर्मा के नेतृत्व में सपाईयों ने डीएम-एसपी से मिलकर प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया।

सांसद डॉ. शिवपाल सिंह पटेल ने कहा कि किसी भी अधिकारी या व्यक्ति को कानून हाथ में लेकर अमानवीय कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तथा दोषी अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने भी मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि निर्दाेष लोगों को मुकदमों में फंसाने की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष जगदीश यादव, सांसद पीआरओ जितेंद्र सिंह, अमित सिंह, वकार अहमद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button