
प्रयागराज।
थाना खुल्दाबाद पुलिस ने छिनैती के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी काफी समय से छिनैती की घटनाओं में वांछित चल रहे थे।
मंदिर के पास से दबोचे गए दोनों आरोपी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—
- चमन उर्फ अरमान उर्फ गोरका (20 वर्ष), निवासी दानियालपुर मनौरी, थाना पूरामुफ्ती
- मो. सवेज उर्फ अर्शलान (22 वर्ष), निवासी नीमसराय मुंडेरा, थाना धूमनगंज
के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों को घनश्याम नगर कॉलोनी स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
छीना गया मोबाइल और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में छीना गया एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया है।
बरामद बाइक को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
मुकदमे में बढ़ाई गई धारा, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में BNS की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में—
- उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव
- उपनिरीक्षक राहुल कुमार
- हेड कांस्टेबल आनंद बहादुर सिंह
- आरक्षी अभिषेक शुक्ला
- आरक्षी अनीश अहमद
शामिल रहे।





