ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

वृक्षारोपण भारतीय संस्कृति व मातृ शक्ति कर्तव्यबोध का प्रतीक: मनोज पाण्डेय

प्रतापगढ़ में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने तौकलपुर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया। वहीं एसपी दीपक भूकर ने पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कर अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड शिवगढ़ स्थित तौकलपुर एवं थाना देल्हूपुर परिसर में एक पेड़ माँ के नाम वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय,ा विशिष्ट अतिथि रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किया गया एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, मातृभक्ति और प्रकृति के प्रति कर्तव्यबोध का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरा देश हरित एवं स्वच्छ वातावरण का आदर्श प्रस्तुत करेगा।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि माँ हमारे जीवन का आधार हैं और वृक्ष पृथ्वी के जीवन का आधार हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, पूर्व विधायक बृजेश मिश्रा सौरभ, विनय सिंह, गिरधारी सिंह, राजेश सिंह, रामजी मिश्रा, साधु दुबे, आनंद मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

एसपी ने पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण

प्रतापगढ़। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पर्यावरण को हरा-भरा रखने का आह्वान किया।

उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को न केवल पौधे लगाने, बल्कि उनके जीवित रहने तक उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करने का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button