ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

पात्र लोगों तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ: मंत्री

प्रतापगढ़ में खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, गौशालाओं की बेहतर व्यवस्था और आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए l प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचे।

समीक्षा के दौरान मंत्री ने गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि सभी गौशालाओं में नियमित साफ-सफाई कराई जाए तथा गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराया जाए l प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने डूडा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के मकानों पर योजना का नाम बड़े एवं स्पष्ट अक्षरों में अंकित कराया जाए।

साथ ही जिन पात्र परिवारों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है, उनका सर्वे शीघ्र पूरा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी डॉ राममोहन मीना, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button