
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का रविवार को प्रथम बार प्रतापगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। टोल प्लाजा से लेकर पार्टी जिला कार्यालय तक जगह-जगह फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के बीच उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।
जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को अशोक चौरसिया जैसे सरल, कर्मठ और अनुभवी नेतृत्व का साथ मिला है।
उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय का लक्ष्य प्राप्त करेंगे। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाला समय संगठन की परीक्षा का है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में जुड़वाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोई भी समर्थक मतदान के दिन अपना नाम मतदाता सूची में न होने के कारण मतदान से वंचित न रहे।
स्वागत के दौरान पूर्व विधायक धीरज ओझा, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्णाशु ओझा, प्रतिभा सिंह, विजय मिश्रा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, सुनील दुबे, गिरधारी सिंह, विनय प्रताप सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, पिंकी दयाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, राघवेन्द्र शुक्ल, देवेश त्रिपाठी, रामजी मिश्रा, मुदित सिंह, साधु दुबे, आनंद मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
मंच पर कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती, प्रो0 शिवाकांत ओझा, राजा अनिल प्रताप सिंह, हरिओम मिश्रा, ओम प्रकाश त्रिपाठी, के.के. सिंह, संतोष पटेल, शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह ने किया।





