ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़प्रयागराज

रोशनी लिट्रेसी सेंटर के 25वें वार्षिक सत्र का शुभारंभ, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का संकल्प दोहराया

प्रयागराज में रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद एलीट ने 'रोशनी लिट्रेसी सेंटर' के 25वें वार्षिक सत्र का शुभारंभ किया। पिछले 25 वर्षों से यह प्रकल्प जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, स्कूल किट और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

प्रयागराज। रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद एलीट ने समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए संचालित अपने प्रमुख सेवा प्रकल्प ‘रोशनी लिट्रेसी सेंटर’ के 25वें वार्षिक सत्र का शुभारंभ किया। क्लब पिछले 25 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, शिक्षण सामग्री, स्कूल किट और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट नरेश रॉय ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए सभी वर्गों से सहयोग की अपील की और ‘रोशनी’ प्रकल्प की 25 वर्षों की यात्रा को सेवा और समर्पण का उदाहरण बताया।

मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 की असिस्टेंट गवर्नर शाज़िया फरहान तथा शिक्षाविद गरिमा श्रीवास्तव ने क्लब के इस सामाजिक अभियान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

क्लब अध्यक्ष वक्कास उस्मानी ने नए सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्षभर बच्चों के शैक्षिक, व्यक्तित्व और कौशल विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी सदस्यों से इस सेवा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन रीता साहनी ने किया। इस अवसर पर क्लब के कई वरिष्ठ सदस्य, पदाधिकारी, शिक्षाविद और रोटेरियन उपस्थित रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button