ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

हत्या के प्रयास का ₹10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, मुंबई भागने की फिराक में था

प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के ₹10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी मुंबई भागने की तैयारी में था। उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

प्रतापगढ़। थाना पट्टी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुंबई भागने की तैयारी में था, तभी पुलिस ने उसे उडैयाडीह मोड़ बस स्टैंड के पास से दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को मोहिनी तालाब के पास पूर्व रंजिश में वादी समेत तीन लोगों पर चाकू और डंडों से जानलेवा हमला किया गया था। घटना में शिवम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में कुल चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध थाना पट्टी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी संतोष यादव (28), निवासी रेडीगारापुर, थाना पट्टी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद वह पुलिस से बचने के लिए मुंबई में रहकर काम कर रहा था। किसी जरूरी काम से घर आया था और दोबारा मुंबई लौटने के लिए निकला था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जनपदों में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button