चित्रकूटताज़ा ख़बरलखनऊ

13 किमी का सफर बन गया उत्सव, सीएम की एक झलक पाने को बेताब दिखी भीड़

चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के स्वागत के लिए हजारों लोग सड़कों पर उमड़े, पूरा मार्ग जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

चित्रकूट। गुरुवार की सुबह धर्मनगरी चित्रकूट योगीमय हो गई। दो दिवसीय दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए सर्किट हाउस से कामदगिरी परिक्रमा मार्ग तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में फूल, आंखों में उत्सुकता और जुबां पर जय श्रीराम के नारे। बच्चे कंधों पर, बुजुर्ग और महिलाएं घंटों से सड़क किनारे खड़ी थीं।

सवेरे साढ़े सात बजे सीएम का काफिला देवांगना सर्किट हाउस से निकला तो 13 किमी का सफर उत्सव बन गया। एलआईसी तिराहा, धनुष चैराहा, पुरानी बाजार, बेडीपुलिया, शंख तिराहा और पीलीकोठी पर पुलिस ने रस्सी-बैरिकेडिंग लगा रखी थी, फिर भी लोग बैरिकेड फांदने को आतुर दिखे। सुरक्षाकर्मियों को हर मोड़ पर मशक्कत करनी पड़ी।

सीएम योगी ने भी भक्तों को निराश नहीं किया। कार की खिड़की से बार-बार हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जहां काफिला धीमा हुआ, वहां मोबाइल कैमरे तन गए। वापसी में पौने दस बजे भी यही नजारा रहा।

लोगों ने काफिला रोककर स्वागत की गुहार लगाई, पर इजाजत नहीं मिली। बावजूद इसके सीएम के एक इशारे ने भीड़ को सुकून दे दिया। करीब दो घंटे तक शहर की सड़कों पर भगवा लहराता रहा।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button