चित्रकूटताज़ा ख़बरलखनऊ

सीएम ने कामदगिरि की परिक्रमा कर की भगवान कामतानाथ की महाआरती

चित्रकूट दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि परिक्रमा की, भगवान कामतानाथ के दर्शन किए और हरिशंकरी का पौधरोपण किया।

फोटो-
परिक्रमा लगाते सीएम, भगवान कामतानाथ के दर्शन पूजन, बंदरो को चना खिलाते, सीएम का स्वागत करते संत-महंत, पौधरोपण करते सीएम।
यह फोटो 09 सीकेटी 02, 03, 04, 05 व 06 में है।

सीएम ने कामदगिरि की परिक्रमा कर की भगवान कामतानाथ की महाआरती
-जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा धर्मनगरी
-जनपद व प्रदेश की सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना
-बच्चों को गोद में उठाकर जताया स्नेह, बांटे चाॅकलेट
-सर्किट हाउस में हरिशंकरी के रोपे पौधे

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के प्रवास के दूसरे दिन प्रभु श्रीराम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में विधिविधान से पूजा अर्चन कर भगवान श्री कामतानाथ के दर्शन किए। कामदगिरि परिक्रमा कर प्रदेश की सुख समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगल कामना की।

मुख्यमंत्री ने बरहा हनुमान मंदिर से अपनी परिक्रमा प्रारंभ करते हुए रघुवर किशोर मंदिर के दर्शन किए तथा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भगवान श्री कामतानाथ की पावन परिक्रमा संपन्न की। परिक्रमा के दौरान राम मोहल्ला में संत मदन गोपाल दास ने पूजन अर्चन कराया। प्रथम मुखारविंद पर पुजारी सीताशरण ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विधिवत पूजा संपन्न कराई।

भरत मिलाप मंदिर में महंत राम मनोहर दास ने भरत के चरणचिह्नों का पूजन एवं आरती कराई। बरहा हनुमान मंदिर में मंदिर के पुजारी द्वारा हनुमान जी का विधिवत पूजन अर्चन एवं आरती कराई गई। कामदगिरि महाआरती स्थल पर आचार्य विपिन विराट ने मुख्यमंत्री से भगवान कामतानाथ की महाआरती एवं पूजन संपन्न कराया।

इस अवसर पर आचार्य विपिन विराट ने कामदगिरि का चित्र एवं रामनामी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं कामदगिरि क्षेत्र के सभासद अरुण कुमार त्रिपाठी ने भगवान श्री कामतानाथ का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। महाआरती के अवसर पर तुलसी पीठ के रामचंद्र दास, भारत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।

परिक्रमा के दौरान सम्पूर्ण परिक्रमा क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम एवं मुख्यमंत्री के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान रहा। मुख्यमंत्री ने मार्ग में उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें ट्रॉफी एवं चॉकलेट वितरित कर प्रोत्साहित किया।

उन्होंने बच्चों को स्नेहपूर्वक गोद में लेकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने परिक्रमा मार्ग में बंदरों एवं गौवंश को चना एवं गुड खिलाकर जीवों के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं करुणा का परिचय दिया। परिक्रमा पूर्ण करने के उपरांत मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे।

जहां उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत हरिशंकरी का पौधरोपण किया। इसके पश्चात उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर संवाद किया। इसके बाद जनपद बांदा के लिए प्रस्थान के अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा राजेश एस., जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह,

मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, दिनेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा,

नगर पंचायत मऊ के अध्यक्ष अमित द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, चंद्र प्रकाश खरे, जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी, आलोक पांडेय, अंजू वर्मा, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, मध्य प्रदेश के प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button