ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी से समर्थकों ने की शिष्टाचार भेंट, स्वास्थ्य लाभ पर जताई प्रसन्नता

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के नई दिल्ली स्थित आवास पर समर्थकों ने शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समर्थकों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' से भी समर्थकों ने मुलाकात कर संगठन एवं क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की।

लालगंज, प्रतापगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के नई दिल्ली स्थित आवास पर शनिवार को समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान समर्थकों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य में सुधार पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस दौरान विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ से भी समर्थकों ने शिष्टाचार मुलाकात की। समर्थकों ने संगठन की मजबूती, जनसेवा तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक मोना ने सभी का आत्मीय स्वागत करते हुए जनहित के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर समाजसेवी  शंभुनाथ त्रिपाठी,राजकुमार मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस लालगंज एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अगई (ब) सुनील पांडेय, राहुल ओझा,पूर्व सभासद छोटे मिश्र तथा राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के प्रबल समर्थक पं. श्रीकांत मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की जानकारी युवा कांग्रेस प्रतापगढ़ के जिला महासचिव प्रीतेन्द्र ओझा द्वारा साझा की गई।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button