ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

नवाबगंज बाजार में निर्माणाधीन सीसी सड़क का विधायक विनोद सरोज ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश

प्रतापगढ़ के नवाबगंज बाजार में निर्माणाधीन सीसी सड़क का बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रतापगढ़।

बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज बाजार में निर्माणाधीन सीसी सड़क का शनिवार को विधायक एवं जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह सड़क परियांवा से लवाना मार्ग पर स्थित नवाबगंज बाजार क्षेत्र में बनाई जा रही है, जिसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्य माना जा रहा है।


निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों का रखें ध्यान

निरीक्षण के दौरान विधायक विनोद सरोज ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने निर्माण कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा कराने पर भी जोर दिया।


सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुविधा

विधायक विनोद सरोज ने कहा कि सीसी सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।


जनसत्ता दल की पहल से स्वीकृत हुआ था कार्य

बताया गया कि यह महत्वपूर्ण सड़क कार्य जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया और बाबागंज विधायक विनोद सरोज के प्रयासों से स्वीकृत हुआ है। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण को लेकर खुशी जताई है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button