ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवपुर से एमडीएम व एलबीडी का सामान चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

लालगंज विकास खंड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवपुर में चोरों ने रात के समय धावा बोलकर एमडीएम और एलबीडी से संबंधित सामान चोरी कर लिया। विद्यालय प्रशासन ने कोतवाली लालगंज में तहरीर देकर घटना के खुलासे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लालगंज, प्रतापगढ़। विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवपुर में बुधवार रात चोरों ने धावा बोलकर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) एवं एलबीडी से संबंधित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने कोतवाली लालगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सरोज की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 22 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोर विद्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और एमडीएम व एलबीडी का सामान उठा ले गए। चोरी हुए सामान में दो बड़े भगोने, 20 लीटर का कुकर, बड़ा गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर, चार बड़े स्टील के परात, पांच पाली, 20 लीटर का  जग, तीन कड़ाही, चार चाकू, दो चिमटे तथा एलबीडी से संबंधित अन्य सामग्री शामिल है।

विद्यालय प्रशासन ने पुलिस से मामले की जांच कर शीघ्र चोरी का खुलासा करने तथा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने का भी अनुरोध किया है।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button