ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

68,500 शिक्षक भर्ती 2018: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले अभ्यर्थी, OBC को 5% छूट की मांग तेज

68,500 सहायक शिक्षक भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को ज्ञापन सौंपकर OBC अभ्यर्थियों के लिए 5% उत्तीर्णांक छूट और संशोधित परिणाम जारी करने की मांग की।

लखनऊ। 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 एक बार फिर सुर्खियों में है। गुरुवार को भर्ती के अभ्यर्थियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात कर अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति का हवाला देते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट देने और संशोधित चयन सूची जारी करने की मांग उठाई।

अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश ने अपनी संस्तुति में OBC अभ्यर्थियों को 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट देने की सिफारिश की है। इसके अनुसार 150 अंकों की परीक्षा में 60 अंक (40 प्रतिशत) को उत्तीर्णांक मानते हुए परिणाम संशोधित किया जाए और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।

नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि आयोग की इस संस्तुति का लाभ केवल OBC अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित सहित अन्य पात्र अभ्यर्थियों को भी मिलेगा।

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए अभ्यर्थियों को जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति की प्रति भी उन्हें सौंपी।

ज्ञापन सौंपने वालों में भर्ती का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह, आशुतोष वर्मा, नवीन चौधरी समेत कई अभ्यर्थी शामिल रहे।

क्या है अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग?

  • OBC अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में 5% की छूट मिले।
  • 150 में 60 अंक (40%) को उत्तीर्णांक मानकर परिणाम संशोधित किया जाए।
  • नई चयन सूची जारी कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।
  • राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति को जल्द लागू किया जाए।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button