ताज़ा ख़बरसीतापुर

तीसरी बार बैडमिंटन की बादशाह बनीं रघुराज सिंह स्कूल की बेटियां

सीतापुर की जनपद स्तरीय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। सभी आयु वर्गों में दर्ज की एकतरफा जीत।

सीतापुर।

जनपद स्तरीय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार ओवरऑल चौंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, सिधौली में खेले गए फाइनल मुकाबलों में स्कूल की खिलाड़ियों ने सभी आयु वर्गों में एकतरफा जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा।

अंडर-14 एकल वर्ग में कलपी राठौर ने चांदनी गिहार को 21-03 से हराया, जबकि युगल वर्ग में कलपी राठौर और पल्लवी की जोड़ी ने साक्षी व अंशी अवस्थी को 21-07 से पराजित किया। अंडर-17 एकल में आदर्शनी ने नमरा को 21-06 तथा युगल में आदर्शनी और शगुन ने नमरा व आकांक्षा चौधरी को 21-07 से शिकस्त दी।

अंडर-19 एकल में सुनीता ने रोशनी को 21-13 से हराया, जबकि युगल वर्ग में सुनीता और खुशी राठौर ने अलका व जौहरा को 21-09 से हराकर ओवरऑल चौंपियनशिप पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पांडेय एवं क्रीड़ा प्रभारी भूषण कुमार मिश्र ने किया।

मुख्य निर्णायक डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी सहित अन्य निर्णायकों ने प्रतियोगिता संपन्न कराई। विजेता खिलाड़ियों को आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. शुक्ल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button