ताज़ा ख़बरसीतापुर

घर के बरामदे में तमंचे से चली गोली, बुजुर्ग की मौत – अवैध हथियार ने खड़े किए कई सवाल

सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के काकोरी गांव में घर के बरामदे में देशी तमंचे से गोली लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, जबकि अवैध हथियार की मौजूदगी भी जांच के दायरे में है।

सीतापुर।

संदना थाना क्षेत्र के काकोरी गांव में गुरुवार देर रात अवैध देशी तमंचे से चली गोली लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही संदना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान काकोरी निवासी जितेंद्र सिंह (75) पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग ने अपने घर के बरामदे में रखे देशी तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। परिजनों के अनुसार मृतक कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से तमंचा सहित अन्य साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बुजुर्ग के पास अवैध तमंचा कैसे पहुंचा।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button