ताज़ा ख़बरप्रयागराज

पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती पर आयोजित प्रतिभा उत्सव की सफलता पर जताया आभार, बच्चों की प्रतिभाओं को मंच देने पर जोर

प्रयागराज में भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती पर आयोजित प्रतिभा उत्सव की सफलता पर अखिल भारतीय युवा खत्री समाज ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संस्था ने बच्चों की प्रतिभाओं को मंच देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रयागराज।

भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती के अवसर पर 1 अगस्त को आयोजित प्रतिभा उत्सव की सफलता पर अखिल भारतीय युवा खत्री समाज ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संस्था की ओर से मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण बहल, राष्ट्रीय महासचिव अखिल कक्कड़, प्रांतीय अध्यक्ष बृजेश सिडाना सहित कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी विशिष्ट अतिथियों, निर्णायकों, विद्यालयों और कार्यकर्ताओं का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

‘प्रतिभाओं को पहचानना और मंच देना हमारा उद्देश्य’

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद जी टंडन ‘पप्पन जी’ ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान घोषित करना नहीं है, बल्कि प्रयागराज के विद्यालयों, मोहल्लों और घरों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें जिला स्तर का मंच उपलब्ध कराना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है।

हर प्रतिभागी संस्था के लिए सम्माननीय

उन्होंने कहा कि चित्रकला, निबंध लेखन, मेहंदी, सूई-धागा एवं बटन प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस और नृत्य जैसी सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाला प्रत्येक बच्चा संस्था के लिए समान रूप से सम्माननीय है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में एक अनमोल प्रतिभा होती है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए केवल सही अवसर और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button