ताज़ा ख़बरप्रयागराज

प्रयागराज में गिरते पर्यटन को लेकर व्यापार मंडल की पहल, पर्यटन मंत्री को सौंपा विकास का रोडमैप

प्रयागराज के पर्यटन विकास और घटते पर्यटक आंकड़ों को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगम नगरी में पर्यटन विस्तार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की मांग की गई।

प्रयागराज

संगम नगरी प्रयागराज में गिरते पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पहल की है। संगठन के अध्यक्ष योगेश गोयल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर पर्यटन विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझावों वाला ज्ञापन सौंपा।

प्रयागराज के पर्यटन विकास पर दिया जोर

प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के कई धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों जैसे अयोध्या, वाराणसी, विंध्याचल और चित्रकूट में पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। इससे वहां स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बड़ा लाभ मिल रहा है।

वहीं, विश्व प्रसिद्ध संगम नगरी प्रयागराज, जो कुंभ और महाकुंभ की भूमि होने के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का केंद्र है, वहां भी पर्यटन को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने की जरूरत है।

पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए मांगी ठोस योजना

व्यापार मंडल ने सुझाव दिया कि प्रयागराज में बेहतर पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाए, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सके। इससे शहर के व्यापारियों, छोटे कारोबारियों और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

पर्यटन मंत्री ने सुझावों पर की चर्चा

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने ज्ञापन में शामिल विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और पर्यटन विकास से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया।

व्यापार मंडल के पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष योगेश गोयल के अलावा राजकुमार केसरवानी, नवीन अग्रवाल, श्रीमती रौशनी अग्रवाल, श्रीमती मनोरमा गोस्वामी, पियूष पाण्डेय, अभिषेक केशरवानी, विकास वैश्य और रानू अग्रवाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button