ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना में वसूली को लेकर लाभार्थियों ने किया प्रदर्शन

प्रतापगढ़ के हीरागंज बाजार में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने कथित वसूली के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लाभार्थियों ने किस्त दिलाने के नाम पर धन मांगने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

कुंडा, प्रतापगढ। नगर पंचायत हीरागंज बाजार के वार्ड नंबर-2 वजीरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से कथित वसूली का मामला सामने आया है। कई आवास लाभार्थियों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर मामलो की शिकायत उच्चाधिकारियों से की।

लाभार्थियों का आरोप है कि वार्ड की सभासद के बेटे द्वारा आवास की किस्त दिलाने के नाम पर उनसे 50-50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर अगली किस्त रुकवाने और योजना का लाभ नहीं मिलने देने की धमकी दी जा रही है।

कुछ लाभार्थियों ने दबाव बनाकर पैसे लेने का भी आरोप लगाया है। मामले को लेकर आवास लाभार्थी पूर्व प्रधान नन्हे, नवाब फारूकी के आवास पर एकत्र हुए और अपनी समस्याएं रखीं।

वहीं आरोपों पर सभासद पुत्र ने सफाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के किसी भी लाभार्थी से कोई वसूली नहीं की गई है। लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह गलत हैं।

लाभार्थियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button