ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

बीएससी नर्सिंग छात्रों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, मान्यता फीस और फैकल्टी पर सवाल

प्रतापगढ़ में बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की मान्यता, फैकल्टी और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की, जबकि प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया।

प्रतापगढ़। बीएससी नर्सिंग कालेज की मान्यता व शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर दर्जनों नर्सिंग छात्रों ने बुधवार को कचहरी परिसर में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन पर मान्यता, पढ़ाई और फैकल्टी व्यवस्था सही नहीं है।

उनका कहना है कि कॉलेज के पास आवश्यक मान्यता नहीं है और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

प्रतापगढ़ के सुखपाल नगर के पास सकरनी स्थित भाजपा नेता राकेश सिंह ने बाबू संत बक्श सिंह बीएससी नर्सिंग कॉलेज के नाम से संस्थान खोल रखा है जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

छात्र-छात्राओं का आरोप है कि संस्थान की मान्यता नही है साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था ठीक ढंग से संचालित नहीं हो रही है। मानक के अनुसार टीचर व लैब की व्यवस्था नहीं है जिससे अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है।

इसे लेकर बुधवार को छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट गया। उन्होंने कचहरी परिसर में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

उधर प्रबंधन का कहना है कि संस्थान को राज्य नर्सिंग परिषद (स्टेट नर्सिंग काउंसिल) से मान्यता प्राप्त है और इसी आधार पर पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उनका दावा है कि इस स्थिति में भारतीय नर्सिंग परिषद (आईएनसी) की मान्यता को लेकर छात्रों द्वारा उठाए जा रहे सवाल पूरी तरह तथ्यात्मक नहीं हैं।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button