प्रतापगढ़ में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी गौरा का किया निरीक्षण, मरीजों से सीधा संवाद
प्रतापगढ़ के गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने मरीजों से संवाद किया और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं को अधिकार, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी गौरा का किया निरीक्ष
प्रतापगढ़। रानीगंज विधान सभा क्षेत्र में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर रानीगंज के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा भी उनके साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को प्रदान की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की l अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं उन्हें मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा उनके सुझावों को भी गंभीरता से सुना।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा के अधीक्षक अजय सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान कीl अस्पताल की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख सत्यम ओझा, पूर्व प्रमुख राकेश सरोज व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
गौरा ब्लाक सभागार में आयोजित नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन विषयक जागरूकता चौपाल एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में में भी सहभागिता की l कार्यक्रम में प्रतिभा कुशवाहा ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण एक विकसित एवं समृद्ध समाज की पहचान है। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।





