ताज़ा ख़बरबस्ती

बस्ती में 1 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, फॉगिंग और विशेष स्वच्छता अभियान पर रहेगा जोर

बस्ती नगर पालिका में 1 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शुरू होगा। फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, नालियों की सफाई और जनजागरूकता के माध्यम से मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बस्ती। बरसात के मौसम में मच्छरजनित और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद बस्ती ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में 1 जुलाई से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति तैयार की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्डों की नियमित सफाई, नालियों की समयबद्ध सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी, फॉगिंग तथा एंटी लार्वा छिड़काव को अभियान की प्राथमिकता बताया गया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान का क्रियान्वयन पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि मलेरिया, डेंगू और अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

बैठक में यह भी तय किया गया कि अभियान के दौरान आमजन को स्वच्छता अपनाने, घरों और आसपास पानी जमा न होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नगर पालिका के सभी वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

बैठक में सभासद मृदुल शुक्ला, मलेरिया इंस्पेक्टर विशाल मौर्य, प्रमोद कुमार, अवधेश यादव, मो. अमन, विक्रम चौहान, विवेक श्रीवास्तव सहित सफाई नायक, संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button