बस्ती में हिस्ट्रीशीटर पर कुत्ते को जिंदा जलाने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार
बस्ती के पुराना डाकखाना मोहल्ले में हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोगों पर पेट्रोल डालकर कुत्ते को जिंदा जलाने का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बस्ती। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना डाकखाना मोहल्ले में एक बेजुबान कुत्ते के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। मोहल्ला निवासी शीला गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर कुत्ते को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, 28 जून 2026 की शाम आरोपित कृष्णानंद, उनकी पत्नी मंशा देवी, सुमित, निशांत और सूरज ने ब्रह्मानंद के मकान की छत पर बैठे कुत्ते पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आरोप है कि कुत्ते के छत पर शौच करने से नाराज होकर यह घटना की गई।
पीड़िता का कहना है कि कुत्ते की चीख-पुकार सुनकर उनका नाबालिग पुत्र जीत गुप्ता उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पेट्रोल डालकर जला देने की धमकी दी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने अपने कृत्य को स्वीकार किया, जिसका ऑडियो और वीडियो साक्ष्य भी उनके पास मौजूद है। घटना की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी को भी फोन के माध्यम से दी गई।
शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पीड़िता का आरोप है कि प्रभावशाली होने के कारण आरोपी अब तक कार्रवाई से बचता रहा है।
शीला गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, इस मामले में समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं





