ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

वृद्धा का शव मिलने से सनसनी, झटका तार के पास मिली लाश

महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग गांव में 90 वर्षीय वृद्धा का शव खेत के पास झटका तार के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग गांव में मंगलवार सुबह 90 वर्षीय वृद्धा का शव खेत के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया l

शव खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका तार के नजदीक मिलने से घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पींग गांव निवासी 90 वर्षीय शुबराबानो पत्नी बदलू सोमवार रात घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों की मदद से खोजबीन के दौरान उनका शव गांव के बाहर खेत के पास मिला। शव के निकट खेत की सुरक्षा के लिए लगाया गया झटका तार भी मिला, जिससे मौत के कारणों को लेकर आशंकाएं जताई जा रही हैं।
घटना की सूचना मिलते ही महेशगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के चारों ओर लगाए जा रहे झटका तार लोगों और मवेशियों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button