
रायपुर।
रायपुर नगर निगम जोन-7 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जोन क्षेत्र के शहीद मनमोहन बक्शी वार्ड क्रमांक-23 के मोतीलाल नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में 35 सफाई कामगारों के विशेष दल ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया।
इस विशेष अभियान में जोन के प्रत्येक वार्ड से 5-5 सफाई कामगारों को शामिल किया गया। नगर निगम जोन-7 स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक शनिवार को एक वार्ड में 35 सफाई कामगारों के विशेष दल के माध्यम से सफाई अभियान संचालित किया जाएगा।
शनिवार को वार्ड क्रमांक-23 में चलाए गए विशेष सफाई अभियान का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन-7 की जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने किया। इस दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सफाई कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।





