ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

सपाईयों ने मनाई बाबा लक्खीशाह बंजारा की जयंती, समाज सुधार में योगदान पर चर्चा 

सपा कार्यालय मीराभवन में बाबा लक्खीशाह बंजारा की जयंती पर नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके समाज सुधार, लोककल्याण और साहसिक योगदान को याद किया।

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के मीराभवन स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को बाबा लक्खीशाह बंजारा की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक, धार्मिक और लोककल्याणकारी योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा लक्खीशाह बंजारा 17वीं शताब्दी के अदम्य साहसी सिक्ख समुदाय के व्यापारी, महान योद्धा और समाज सुधारक थे।

उन्होंने जनकल्याण के उद्देश्य से अनेक कुओं, बावड़ियों और तालाबों का निर्माण कराया। साथ ही दिल्ली के बाहरी क्षेत्रों में रायसीना, मालचा और नरेला सहित कई गांवों को बसाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष पाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रामबहादुर पटेल, नगर अध्यक्ष निसार अहमद,

सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, अनिल मौर्य, मो. असलम, विकास यादव, जवाहर पाल, मो. वारिस, प्रदीप यादव, मानवेन्द्र पटेल, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button