ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

जमीन के विवाद में हत्या के प्रयास की आरोपी तीन महिलाएं गिरफ्तार

प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले में अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

प्रतापगढ़। फतनपुर पुलिस ने जमीन के विवाद में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपितों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार 30 जून को थाना क्षेत्र के कैलीडीह गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विपक्षी ने घर में घुसकर बरकत अली और उनके परिजनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की, जिससे कई लोग घायल हो गए। इसके बाद 3 जुलाई को दोबारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में आठ नामजद आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशांत राज के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैलीडीह गांव से शबाना बानो, आलिया बानो और नसरीन बानो को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर विवाद होने की बात स्वीकार की। उनका कहना था कि गुस्से में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया गया था।

उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद परिवार के पुरुष सदस्य फरार हैं और उनके ठिकाने की जानकारी उन्हें नहीं है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील यादव, कांस्टेबल ओमप्रकाश पाल, महिला कांस्टेबल मीना, महिला कांस्टेबल बीनू जायसवाल एवं आसिया खातून शामिल रहीं।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button