उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

मानिकपुर में डंपर की टक्कर से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपनी बीमार पत्नी का एकमात्र सहारा था। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

प्रतापगढ़: बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार को डंपर ने सामने से टक्कर मार भागने के चक्कर में कुचल दियाI जिससे वह गंभीर घायल हो गया। इलाज को सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही उसकी बीमार पत्नी बिलख पड़ी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है।

आपको बता दें कि मानिकपुर थाना क्षेत्र के रुप का पुरवा रानीमऊ गांव निवासी राम लखन गौतम का बेटा नन्हेंलाल गौतम (45) रविवार को करीब दो बजे रेवली बाजार गया था। बाजार से बाइक से घर लौट रहा था।

कालाकांकर-लालगंज अझारा रोड पर मानिकपुर थाना क्षेत्र के राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र ऐंठू के सामने आ रहे तेज रफ्तार डंपर टक्कर मारते हुए कुचल दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गईI डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी मीना देवी बिलख पड़ी। मीना देवी वर्षों से बीमार चल रही हैं। नन्हें गौतम ही भोजन बनाता, खिलाता और सफाई करता था। निरीक्षक पंकज राय ने कहा कि डंपर कब्जे में है, मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button