छात्रों में दायित्व का बोध कराते हैं विद्या भारती के स्कूल- शेखर कुमार यादव
रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में छात्र संसद, कन्या भारती और शिशु भारती के प्रधानमंत्री एवं अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

छात्रों में दायित्व का बोध कराते हैं विद्या भारती के स्कूल- शेखर कुमार यादव
रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में छात्र संसद, कन्या भारती और शिशु भारती के प्रधानमंत्री एवं अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
प्रयागराज। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज में छात्र संसद, कन्या भारती और शिशु भारती के प्रधानमंत्री एवं अध्यक्ष तथा उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर अतिथियों ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए उनके दायित्व का बोध कराया। उन्होंने कहा कि भविष्य में आप में से ही कोई देश का प्रधानमंत्री, कोई आईएएस तो कोई राष्ट्रपति बनेगा। ऐसे में इस पद पर शपथ लेने के साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ आपके अंदर पहले से ही विकसित रहेगी। पढ़ाई लिखाई के साथ साथ आपको अपने दायित्व का बोध भी हमारे विद्या मंदिर करते रहे हैं। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के भौतिकी विज्ञान के प्रोफेसर और विद्या भारती के सह मंत्री डा प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि हम भी शिशु मंदिर, विद्या मंदिर के पड़े हुए छात्र हैं। हम 28 साल पुरानी यादों में खो गए, हम भी कभी शिशु भारती के अध्यक्ष हुआ करते थे।
उच्च न्यायालय में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता और अधिवक्ता परिषद के पूर्व प्रदेश महामंत्री शीतला प्रसाद गौड़ (शीतल) ने छात्र छात्राओं से अपेक्षा की है कि आप विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, आपसी भाईचारे और सकारात्मक संवाद को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे। अंत में छात्र संसद के प्रधानमंत्री शांतम पांडेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आचार्य सत्य प्रकाश पांडेय, आचार्य शैलेश आदि उपस्थित रहे।



