संकट मोचन मंदिर में भव्य आरती भंडारे में शामिल हुआ पुलिस, प्रशासन
प्रतापगढ़ के संकट मोचन धाम में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार पर सामूहिक सुंदरकांड, भव्य हनुमान आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। एसपी दीपक भूकर सहित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर भी बड़े मंगल के अवसर पर धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित हुए।

प्रतापगढ़। कलेक्ट्रेट स्थित संकट मोचन धाम मे ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार को सामूहिक सुंदरकांड एवं भण्डारे का आयोजन हुआ। अधिवक्ताओं तथा श्रद्धालुओं ने भगवान बजरंग बली की भव्य आरती उतारी। वहीं भण्डारे में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, अधिकारियों तथा वादकारियों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन समिति की ओर से जूनियर बार एसोसिएसन पुरातन के पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र, महामंत्री कौशलेंद्र त्रिपाठी, आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष मुक्तेश्वरनाथ ओझा मुक्कू तथा जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा ने एसपी दीपक भूकर व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार को भगवान बजरंगबली का चित्र, गदा व पटिटका भेंटकर सम्मानित किया।
एसपी दीपक भूकर ने भगवान बजरंगबली की झांकी का दर्शन पूजन कर अधिवक्ताओं के साथ पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दिवाकर सिंह, दीपक उपाध्याय, अनिल ओझा, दिग्विजय सिंह, रजनीश मिश्र, अरूण सिंह, शिवम सिंह ने भण्डारे का सफल प्रबंधन किया।
आयोजन समिति द्वारा वकील परिषद के अध्यक्ष इन्दुभाल मिश्र, पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह, सीओ प्रशांत सिंह हुडडा आदि मौजूद रहे।
उधर बड़े मंगल के अवसर पर कायस्थ परिवार की ओर से रोडवेज बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उधर चिलबिला हनुमान मंदिर पर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने भण्डारे का आयोजन किया।





