जलेसरगंज में यूथ कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया प्रमोद तिवारी का जन्मदिन, केक काटकर मनाया उत्सव
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर जलेसरगंज बाजार में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्साहपूर्वक जन्मोत्सव मनाया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को जलेसरगंज बाजार में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया। युवा नेता आदित्य तिवारी एवं मोनू पांडेय की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया तथा पूरे हर्षोल्लास के साथ खुशियां मनाईं।इस दौरान ढोल नगाड़े बजे और कार्यकर्ता भी थिरकते नजर आए।
कार्यक्रम में प्रतिनिधि श्री भगवती प्रसाद तिवारी एवं युवा ब्लॉक प्रमुख लालगंज इंजीनियर अमित प्रताप सिंह ‘पंकज’ की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने प्रमोद तिवारी के लंबे सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
इस अवसर पर भूपेंद्र तिवारी, भोलानाथ तिवारी, जितेंद्र द्विवेदी, अंकुर तिवारी, माता प्रसाद ‘गुरुजी’, अभिनव शुक्ल, अतुल शुक्ल, सिद्धार्थ तिवारी तथा प्रीतेंद्र ओझा सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



