ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

स्व. विनोद मिश्र की स्मृति को किया नमन, संतोष द्विवेदी ने दी श्रद्धांजलि

विकास खंड रामपुर संग्रामगढ़ के ग्राम सभा मोठिन में आयोजित स्वर्गीय विनोद मिश्र की तेरहवीं में चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विकास खंड रामपुर संग्रामगढ़ के ग्राम सभा मोठिन में जिला संवाददाता फास्ट न्यूज़/दैनिक नैतिक आवाज प्रतापगढ़ एडवोकेट प्रेम मिश्र के परम पूज्य पिता स्वर्गीय विनोद मिश्र की तेरहवीं का कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर लालगंज नगर पंचायत के चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय विनोद मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

संतोष द्विवेदी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय विनोद मिश्र का स्नेह, सरल स्वभाव और सामाजिक जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

तेरहवीं कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक, पत्रकार, अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय विनोद मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button