ताज़ा ख़बरप्रयागराज

भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती पर श्रद्धांजलि, खत्री सभा ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्रयागराज में भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती पर खत्री सभा ने माल्यार्पण, श्रद्धांजलि और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। उनके राष्ट्रप्रेम और हिंदी सेवा को याद किया गया।

प्रयागराज।

भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती पर शनिवार को खत्री सभा प्रयागराज की ओर से श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सभा के अध्यक्ष नीरज मेहरोत्रा ने किया। इस दौरान राजर्षि टंडन के राष्ट्रप्रेम, हिंदी के प्रति समर्पण और उनके आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।


निवास और प्रतिमा स्थल पर किया गया माल्यार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत अतरसुईया स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन के निवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुई। उपस्थित सदस्यों ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इसके बाद हिंदी साहित्य सम्मेलन चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रतिमा की साफ-सफाई के बाद माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया।


समाजसेवियों और पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में खत्री सभा के अध्यक्ष नीरज मेहरोत्रा, महामंत्री नीरज टंडन, पार्षद कुसुमलता गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश टंडन, उपाध्यक्ष दीपक मेहरोत्रा, डॉ. सौरभ टंडन, अतुल मेहरोत्रा, मुकेश टंडन, सुशील मेहरोत्रा, शरद कक्कड़, राजीव सेठ, मुकेश सहगल, रीना कपूर, पूर्व पार्षद पूजा कक्कड़, दीपा सेठ सहित बड़ी संख्या में सदस्य और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button