ताज़ा ख़बरप्रयागराज

9 विद्यालयों में प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं आयोजित, 1 अगस्त को होगा राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती समारोह

प्रयागराज में भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती माह के तहत नौ विद्यालयों में चित्रकला, निबंध, मेहंदी और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 1 अगस्त को न्यायमूर्ति गौतम चौधरी की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण होगा।

प्रयागराज।

भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती माह के अवसर पर अखिल भारतीय युवा खत्री समाज (रजि.) द्वारा आयोजित जिलास्तरीय माहव्यापी प्रतिभा खोज अभियान के तहत बुधवार को प्रयागराज के नौ विद्यालयों एवं संस्थानों में चित्रकला, पेंटिंग, मेहंदी और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

1 अगस्त को होगा पुरस्कार वितरण समारोह

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि 1 अगस्त को आयोजित होने वाले भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी करेंगे। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

इन विद्यालयों में हुई प्रतियोगिताएं

प्रतियोगिताओं की शुरुआत राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन द्वारा स्थापित गौरी पाठशाला इंटर कॉलेज, मालवीय नगर से हुई। इसके बाद एस. विद्या मंदिर (लूकरगंज), विद्यावती दरबारी इंटर कॉलेज, अल-कुरानिया स्कूल (नूरुल्ला रोड), एस. भारती विद्यालय (दरियाबाद), महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र (बलुआघाट) सहित अन्य विद्यालयों और संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का उद्देश्य

संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद जी टंडन ‘पप्पन जी’ ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, रचनात्मक सोच तथा भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन के आदर्शों और हिंदी-संस्कृत के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

पदाधिकारियों ने जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण बहल, राष्ट्रीय महासचिव अखिल कक्कड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद जी टंडन (पप्पन भैया), प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिडाना (बिट्टू भाई) सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. विभा पांडे, पूनम मिश्रा, उमा, शोभा दरबारी, फरहत, मंजुला, मीनू चड्ढा, गीता सिडाना, सरोज यादव, रुक्मिणी, निधि, मंजू सिंह, डॉ. नीता सेठ साहू, नीलम, माला बहल, शहबाज असलम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button