ताज़ा ख़बरप्रयागराज

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएं

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ आयोजन

  1. प्रयागराज।
    तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएं
    नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ आयोजन
  2. प्रयागराज। । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13 अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय और ललित कला केंद्र, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ सूचना आयुक्त पी.एन. द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
  3. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करते हैं और आज की समय की आवश्यकता हैं। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
  4. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह और लोक एवं जनजातीय संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी विशेष रूप से यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और समापन पर म्यूजिकल कंसर्ट में देशभक्ति गीतों ने पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
  5. तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटस, रेंजर्स तथा एनसीसी स्वयंसेवियों तथा भारतेन्दु नाट्य अकादमी के कलाकारों ने अनुशासन और उत्साह के साथ सक्रिय सहभागिता की। छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम सहित देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में ललित कला केंद्र के सचिव डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शालिनी श्रीवास्तव, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button