
जेटीडीसी में नशा मुक्त भारत अभियान ‘जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, शिक्षा शास्त्र विभाग एवं प्रजापिता ब्रहमाकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त भारत अभियान ‘जागरूकता कार्यक्रम भली भांति संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या के स्वागत उद्बोधन से हुआ। जिसके पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में पधारी ब्रह्माकुमारी सुषमा राजयोगी बहन ने अपनी बातों को रखते हुए छात्राओं को संबोधित करते हुए यह कहा कि भारत को नशा मुक्त बनाना देश के युवाओं के सामाजिक आर्थिक और शारीरिक विकास के लिये बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं के बीच नशा मुक्ति प्रतिज्ञा के अंतर्गत प्रतिज्ञा कराई।
कार्यक्रम में शिक्षा शास्त्र विभाग की संयोजिका प्रोफेसर काजल देब, एनoसीoसीo, सीo टीo ओo डॉo रमा गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना की इंचार्ज डॉक्टर अंकिता चतुर्वेदी एवं डॉo शालिनी सिंह, डॉo ऐश्वर्या सिंह, डॉo निर्मला गुप्ता, डॉo माधुरी राठौर, एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन एनसीसी सीटीओ डॉo रमा गुप्ता ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की इंचार्ज डॉo अंकिता चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन किया।





