ताज़ा ख़बरप्रयागराज

संजय श्रीवास्तव हुए डॉ. कलाम विशिष्टता अवार्ड से सम्मानित

प्रयागराज के वरिष्ठ शिक्षाविद संजय श्रीवास्तव को विद्यार्थियों में विज्ञान के लोकप्रियकरण के लिए डॉ. कलाम विशिष्टता अवार्ड से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मिला सम्मान।

प्रयागराज।

वरिष्ठ शिक्षाविद संजय श्रीवास्तव को 6 से 9 अगस्त तक सिटी मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ में विद्यालय प्रधानाचार्यों, निदेशकों एवं प्रबंधकों के लिए आयोजित परिवर्तन के लिए प्रमाणित लीडरशिप सर्कल में आमंत्रित किया गया। जिसका मुख्य विषय हर बच्चे के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के वादे को साकार करना पर।

ग्लोबल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट 2026 के तहत शिक्षा जगत की विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और संगठनों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का ऑनलाइन उद्घाटन. वीडियो संदेश के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।

इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव को विद्यार्थियों में विज्ञान लोकप्रिय करण के लिए डॉ. कलाम विशिष्टता अवार्ड से, ग्लोबल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (गेटी) की अध्यक्ष डॉ. सुनीता गांधी एवं सी.एम.एस. की संस्थापक सदस्य डॉ. भारती गांधी की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

ज्ञातव्य है कि संजय श्रीवास्तव विगत 26 वर्षों से टैगोर पब्लिक स्कूल में रसायन शास्त्र प्रवक्ता पद पर कार्य करने के अतिरिक्त एम.जी.एम.के. पी. एस.भीटी में प्रधानाचार्य थे।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button