
प्रयागराज।
समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार के सहयोग से बहादुरपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार सरोज के नेतृत्व में ग्रामसभा यरना में आरक्षण दिवस (संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और आरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में डॉ. मान सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं इंजीनियर आनंद कुमार ने बतौर वक्ता उपस्थित लोगों को PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की अवधारणा और उसके सामाजिक महत्व की जानकारी दी।
संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान
वक्ताओं ने कहा कि संविधान में निहित समानता, सामाजिक न्याय और अधिकारों के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से संविधान के प्रति जागरूक रहने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में सुजीत पासी, पिंटू वर्मा, विजय यादव, भोलानाथ यादव तथा प्रधान कटहरा सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार के पदाधिकारी कमलेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रदीप राय, सूर्यभान सरोज एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। नव युवा सेवा समिति, गुलालपुर की टीम भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रही।





