ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

सांगीपुर में ग्रामीण स्टेडियम को मिली स्वीकृति, युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का मिलेगा नया मंच

रामपुर खास विधानसभा के विकास क्षेत्र सांगीपुर में ग्रामीण स्टेडियम की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर है। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' के प्रयासों को बताया गया उपलब्धि का आधार।

लालगंज, प्रतापगढ़। रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड सांगीपुर में ग्रामीण स्टेडियम की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेडियम के निर्माण से गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलेगा और खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण से एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल समेत विभिन्न खेलों को बढ़ावा मिलेगा। अब खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे ग्रामीण अंचल में खेल संस्कृति को भी नई मजबूती मिलेगी और युवा सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित होंगे।

इस उपलब्धि का श्रेय राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता एवं रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ के सतत प्रयासों को दिया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लगातार उठाने और विकास कार्यों के लिए किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि सांगीपुर को ग्रामीण स्टेडियम की सौगात मिली है।

क्षेत्र के युवाओं ने विश्वास जताया कि स्टेडियम बनने के बाद खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी, प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी तैयार होंगे। लोगों ने इसे रामपुर खास के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button