ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

बेजुबान पशु पक्षियों के लिए भी पानी दाने की व्यवस्था कर बने पूण्य के भागीदार – रोशनलाल

एलायंस क्लब इंटरनेशनल प्रतापगढ़ के अंतरराष्ट्रीय निदेशक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अभियान चलाया जा रहा है

प्रतापगढ़ I

गर्मी के दिनों में एलायंस क्लब इंटरनेशनल प्रतापगढ़ के अंतरराष्ट्रीय निदेशक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अभियान चलाया जा रहा हैI

चौराहे, खुलें स्थानों पर जल पात्र रख रहे हैं। जिससे पशु पक्षियों को गलातर करने के लिए भटकना ना पड़े। इसके अलावा मिट्टी के घड़े व मिट्टी के जल पात्र व फाइबर से बने बड़े-बड़े पात्र जो पेड़ों में घर के दरवाजों पर टांगने के लिए जनमानस में वितरित किए जा रहे हैं।

आज के अभियान में चिलबिला, सदर बाजार, रोडवेज बस अड्डा, अंबेडकर चौराहा, आदि जगहों पर जल पात्र वितरित किए गए।

समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने जनमानस से अनुरोध किया है कि मनुष्य संसार का सर्वश्रेष्ठ प्राणी है मनुष्य का उत्तरदायित्व बनता है कि वह समस्त प्राणियों एवं वनस्पतियों की रक्षा करें।

भारतीय धर्म कथा संस्कृत के मूल पशु तथा पक्षियों को कल्याणार्थ विविध प्रकार की सेवा कार्य प्राचीन काल से किए जाते रहे हैं।

लोग अपने घरों के आसपास घरों में पक्षियों को पीने के लिए पानी रखते थे गर्मी में जब पोखरों का पानी सूख जाता था तो उन्हें पुरहट या अन्य साधनों से भरवाया जाता था। इससे भीषण गर्मी में पशु पक्षी अपनी प्यास बुझाते थे तथा डुबकी लगाकर गर्मी से बचते थे।

क्लब उन्हीं सबसे प्रेरणा लेकर यह अभियान जनमानस के सहयोग से चला रहा है। सभी विभिन्न जगह पशु पक्षियों के लिए मिट्टी अथवा सीमेंट व फाइबर के जलपात्र आदि रखकर उसमें पानी भरवा कर बेजुबान पशु पक्षियों की इस भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

 इस अभियान में सुरेश अग्रवाल, शनि महाराज, मोहम्मद अनवर, संजय कनौजिया, अमरनाथ यादव, विनय कुमार श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, आदर्श कुमार, विवेक यादव, विजय आदि रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button