ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

भावभीनी विदाई के बीच सेवानिवृत्त हुए शाखा प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव, सेवाओं को किया गया नमन

कुंभापुर में आयोजित सम्मान समारोह में बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर प्रमुख लालगंज, बैंक कर्मियों और गणमान्य लोगों ने भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लालगंज, प्रतापगढ़। बैंकिंग सेवा में लंबे समय तक उल्लेखनीय योगदान देने के बाद शाखा प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कुंभापुर  बैंक परिसर में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख लालगंज, बैंक के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।

समारोह के दौरान मनोज श्रीवास्तव को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, पारदर्शिता और ग्राहक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में शाखा ने बेहतर कार्य संस्कृति विकसित की और बैंक की प्रतिष्ठा को नई पहचान मिली।

कार्यक्रम में अमित प्रताप सिंह ने भी मनोज श्रीवास्तव को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीवास्तव का सरल व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

अपने संबोधन में मनोज श्रीवास्तव ने सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सहकर्मियों का सहयोग और ग्राहकों का विश्वास ही उनके सेवा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रहा। उन्होंने बैंक की निरंतर प्रगति और सभी कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह के दौरान वातावरण भावुक रहा। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने मनोज श्रीवास्तव के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button