टीजीटी (हिंदी) में चयनित हुए राम अनुग्रह यादव, क्षेत्र में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा टीजीटी (हिंदी) पद पर राम अनुग्रह यादव के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सेवादार बृजेश तिवारी ने इसे गांव और समाज के लिए गौरव बताते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लालगंज, प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में क्षेत्र के ओरीपुर नौगीर गांव निवासी राम अनुग्रह यादव का टीजीटी (हिंदी) पद पर चयन होने पर गांव एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके चयन पर परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रतापगढ़ के सेवादार एवं ओरीपुर नौगीर निवासी बृजेश तिवारी ने राम अनुग्रह यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गांव, समाज और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
बृजेश तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि राम अनुग्रह यादव एक आदर्श शिक्षक के रूप में अपने ज्ञान, संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनः शुभकामनाएं दीं।



