ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

बेटी खो चुके परिवार के साथ खड़े हुए राजा भैया, भेजी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता

प्रतापगढ़ के मानिकपुर क्षेत्र के अलुवामई गांव में बेटी की मौत से शोकाकुल परिवार को कुंडा विधायक राजा भैया ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

मानिकपुर, प्रतापगढ़। कुंडा विधानसभा क्षेत्र के अलुवामई ग्राम पंचायत में सेविंग कूल में डूबने से 9 वर्षीय बालिका सनाया केसरवानी की हुई दर्दनाक मौत के बाद जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक राजा भैया ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

रविवार को राजा भैया के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अलुवामई गांव पहुंचा और मृतका के पिता सुशील कुमार केसरवानी को सहायता राशि सौंपते हुए परिवार को सांत्वना दी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बेटी की असमय मृत्यु से हुई इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन इस कठिन समय में परिवार स्वयं को अकेला न समझे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और राजा भैया हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं।

प्रतिनिधिमंडल में हरिओम शंकर श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल, ग्राम प्रधान विजय पांडे, पूर्व प्रधान इंद्रदेव पटेल, इटोरा के प्रधान गौरव त्रिपाठी, दुलुवामई प्रधान प्रतिनिधि रमेश सरोज, मवई कला के प्रधान रवि कुमार, प्रदीप सरोज, निर्मल, भीम यादव, अनीश यादव, सोमेश सरोज, राहुल पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में राजा भैया द्वारा भेजी गई सहायता और संवेदनशीलता पीड़ित परिवार के लिए बड़ा संबल है। उन्होंने संकट के समय सहयोग के लिए राजा भैया के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Deena Nath Mishra

डीएन मिश्रा दैनिक पॉड में प्रतापगढ़ के मानिकपुर क्षेत्र से संवाददाता हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे प्रतापगढ़ की स्थानीय खबरों, अपराध, प्रशासन, राजनीति, शिक्षा पर अच्छी पकड़ रखते हैं। रीजनल समाचारों की गहरी समझ और विश्वसनीय कवरेज के लिए उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button