ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में चक्रवाती तूफान से प्राथमिक विद्यालय की इमारत ध्वस्त

प्रतापगढ़ में चक्रवात से एक पीपल का पेड़ विद्यालय भवन पर गिर गया इससे विद्यालय की बिल्डिंग धराशाई हो गई

प्रतापगढ़। जिले में आए तेज चक्रवाती तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। विकास खंड संड़वा चण्डिका के प्राथमिक विद्यालय सड़वा चंडिका में मंगलवार शाम आए भीषण तूफान के कारण एक विशाल पीपल का पेड़ विद्यालय भवन पर गिर पड़ा, इससे विद्यालय की इमारत क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि वर्षों पुराना पीपल के पेड़ की डालिया सीधे विद्यालय भवन पर जा गिरी।

डालियों के भारी दबाव से भवन की छत भरभराकर गिर गई और कक्षाओं में रखी शिक्षण सामग्री, अभिलेख, फर्नीचर तथा अन्य आवश्यक सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गए।

गनीमत रही कि घटना के समय विद्यालय में कोई शिक्षक, कर्मचारी अथवा छात्र मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उधर चक्रवाती तूफान के चलते लालगंज क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो उठा दिखा।

चक्रवाती तूफान के चलते विद्युत विभाग के कई पोल टूट कर गिर गये। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ वाराणसी समेत प्रमुख मार्गाे पर भी बड़े बड़े पेड़ व डालियां गिरने से देर रात तक यातायात व्यवस्था बाधित रही। विद्युत पोलों के टूटने से पचास से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button