ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

प्रतापगढ़: कब शुरू होगा मॉडल स्कूल अंतू? 13 वर्ष बीते, टेंडर के बाद भी काम ठप

प्रतापगढ़ में बिल्डिंग का काम अधूरा होने के चलते तेरह साल बाद भी मॉडल स्कूल में शिक्षण कार्य नहीं शुरू हो सका

प्रतापगढ़। नगर पंचायत अंतू क्षेत्र के बाबूगंज स्थित मॉडल स्कूल अंतू का निर्माण कार्य करीब 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला यह विद्यालय आज भी अधूरा पड़ा हुआ है, जिसके कारण यहां शिक्षा कार्य का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।

बताया जाता है कि नगर पंचायत अंतू के लोनियामऊ वार्ड के सभासद राजीव सिंह द्वारा तत्कालीन जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी से शिकायत किए जाने के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया था।

इसकी जांच नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र तिवारी ने करके रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया। इसके बाद लंबे समय से निष्क्रिय पड़े मॉडल स्कूल अंतू के मामले में हलचल तेज हुई और निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए पुनः टेंडर प्रक्रिया कराई गई।

हालांकि टेंडर होने के बावजूद निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्था की उदासीनता के चलते मॉडल स्कूल अंतू की फाइल दफ्तरों में धूल फांक रही है।

वहीं शिक्षा विभाग तथा निर्माण एजेंसी के स्तर पर भी कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विद्यालय के निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button