ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

घुइसरनाथ धाम में सावन मेले की तैयारियां तेज,समीक्षा बैठक संपन्न

श्रावण मास में घुइसरनाथ धाम पर आयोजित होने वाले मेले और कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर प्रबंधन ने भी भाग लिया।

लालगंज, प्रतापगढ़। श्रावण मास में प्रसिद्ध घुइसरनाथ धाम पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शनिवार को उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह की अध्यक्षता में धाम परिसर स्थित सामुदायिक कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उपजिलाधिकारी ने सभी विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा श्रावणी मेले के दौरान निर्बाध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही प्रत्येक विभाग को अपनी कार्ययोजना के अनुरूप तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि  भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल तथा घुइसरनाथ धाम के महंत मयंक भाल गिरि भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव दिए। इसके अलावा प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button