ताज़ा ख़बरप्रयागराज

प्रयागराज में अवैध स्लॉटर हाउस का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध स्लॉटर हाउस पर छापेमारी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप है, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ। मौके से प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष, हथियार और वध में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए।

प्रयागराज: नैनी थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास योजना में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक कथित अवैध स्लॉटर हाउस का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान फायरिंग हुई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया।

विश्व हिंदू परिषद की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं के वध की सूचना मिलने के बाद एसओजी, नैनी थाना पुलिस और एसीपी करछना के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कांशीराम कॉलोनी में छापेमारी की।

मौके से पशुओं के अवशेष और हथियार बरामद

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष, एक जीवित पशु, मांस, चाकू, चापड़, अवैध तमंचा और कारतूस सहित वध में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में हामिद नामक आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, हामिद के खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कथित अवैध गतिविधि कितने समय से संचालित की जा रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button