ताज़ा ख़बरप्रयागराज

प्रयागराज: आज सुपुर्द-ए-खाक होंगे अतीक अहमद के बेटे अबान, भाइयों को मिली पैरोल

प्रयागराज में आज अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जनाजे में शामिल होने के लिए भाइयों उमर और अली को अदालत से पैरोल मिली है। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

प्रयागराज।

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को आज प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन के बाद परिवार में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

जानकारी के अनुसार, अबान का शव झांसी से प्रयागराज लाया गया है। उसका अंतिम संस्कार कसारी-मसारी कब्रिस्तान में किया जाएगा। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में कब्र तैयार की जा रही है।

परिवार के अनुरोध पर अदालत ने अबान के दोनों भाइयों उमर अहमद और अली अहमद को जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल प्रदान की है। दोनों अलग-अलग जेलों में निरुद्ध हैं और सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें प्रयागराज लाया जा रहा है।

रिपोर्टों के अनुसार, जुमे की नमाज के बाद अबान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कब्रिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की कड़ी निगरानी बनी हुई है।
प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक इंतजाम किए हैं ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

हटवा गांव में बुआ के घर रखा है शव

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का शव शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे प्रयागराज के हटवा गांव पहुंचा। शव को उसकी बुआ के घर रखा गया है। अबान के शव के गांव पहुंचने की खबर मिलते ही सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग घर के आसपास जुटने लगे।
गांव में गम और सन्नाटे का माहौल है, वहीं घर के आसपास लोगों की भीड़ के बीच परिवार को सांत्वना देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। अबान के आखिरी दीदार लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे गांव पहुंचे हैं। कई लोग वाहनों से गांव तक पहुंचे, जिसके चलते आसपास की सड़कों पर भी आवाजाही बढ़ गई।
स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों का कहना है कि अहान की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक है। लोग परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और अंतिम संस्कार की तैयारियों का इंतजार कर रहे हैं।
झांसी हादसे में अबान के साथ जान गंवाने वाले सोनू का जनाजा शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उठा दिया गया। वहीं अबान का जनाजा उसके बड़े भाइयों उमर और अली के आने के इंतजार में रोक दिया गया था।
हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद अब उनके प्रयागराज पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button