ताज़ा ख़बरप्रयागराज

प्रयागराज में भगवान जगन्नाथ का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया, 108 कलशों से हुआ जलाभिषेक

प्रयागराज में भगवान जगन्नाथ के प्राकट्योत्सव पर 108 कलशों से जलाभिषेक, भव्य विश्राम यात्रा और महाआरती का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

प्रयागराज। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ के प्राकट्योत्सव का भव्य आयोजन काशी राज नगर कटघर स्थित प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर में किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ का 108 मिट्टी के कलशों से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक कराया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता और मंत्री गगन दास गुप्ता ने भगवान जगन्नाथ को राजसी वस्त्र धारण कराए। इसके बाद भगवान को बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के साथ रथ पर विराजमान कर गंगा जल, कमल पुष्प, तुलसी, शंख और घंट-घड़ियाल की मंगल ध्वनि के बीच भव्य महाआरती की गई।

इसके उपरांत नील माधव भगवान जगन्नाथ की विश्राम यात्रा का शुभारंभ न्यायमूर्ति गौतम चौधरी, सांसद उज्जवल रमण सिंह, पूर्व पार्षद विजय वैश्य, जय राम गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, गगन दास गुप्ता, राजेश केसरवानी और पार्षद सतीश केसरवानी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं महाआरती के साथ किया। श्रद्धालुओं ने “जय जगन्नाथ स्वामी” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि विश्राम यात्रा में विजय ध्वज, भगवान गणेश, गरुड़ देव, हनुमान जी, राधा-कृष्ण, कृष्ण-बलदाऊ की आकर्षक झांकियां, डीजे बैंड, ढोल-नगाड़े, भांगड़ा दल और नाइट लाइट आकर्षण का केंद्र रहे।

विश्राम यात्रा काशी राज नगर कटघर से शुरू होकर सालिकगंज, मुट्ठीगंज होते हुए आर्य भवन, जीरो रोड पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी, पुष्पवर्षा की और भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पूनम गुप्ता, संजय वैश्य, कृष्ण बहादुर केसरवानी, पप्पू कलश, संजय गुप्ता, अतुल खन्ना, त्रिलोकी केसरवानी, हैप्पी कसेरा, अजय अग्रहरि, अभिलाष केसरवानी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button