ताज़ा ख़बरमेरठ

मेरठ में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने पहुंचे सपाइयों से पुलिस की धक्का-मुक्की, कमिश्नरी चौराहे पर हंगामा

मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई।

मेरठ:

मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई और पुतला भी फट गया। बाद में सपा नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

पुतला लेकर पहुंचे सपा कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका

सपा नेता अनंत पिंटू राणा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कमिश्नरी चौराहे पहुंचे। पुलिस ने जैसे ही उनके हाथों में पुतला देखा, उसे अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए संबंधित मामले में कार्रवाई की मांग की गई।

छात्रों पर लाठीचार्ज का लगाया आरोप

सपा नेता अनंत पिंटू राणा ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर की गई। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

पुलिस की मौजूदगी में शांत हुआ मामला

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। घटना के बाद किसी बड़े अप्रिय घटनाक्रम की सूचना नहीं है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button